सुल्तानपुर, दिसम्बर 5 -- कुड़वार, संवाददाता। घर के बाहर खड़े अधेड़ के ऊपर अचानक पेड़ की डाल गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। स्थानीय विकासखंड के अजियाउर देवी मजरे ऊंचगांव निवासी पूर्व प्रधान सिद्धिनाथ (55)पुत्र राम पियारे गुरुवार शाम अपने दरवाजे के बाहर खड़े थे। तभी एक पेड़ की डाल अचानक ऊपर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वर्ष 2010 से 2015 तक ग्राम पंचायत ऊंचगांव के प्रधान रह चुके हैं। जो बहुत सरल एवं सौम्य स्वभाव के थे। परिवार में पत्नी जयंती कुमारी जो दिव्यांग हैं और पुत्री पूर्णिमा 10 वर्ष भी दिव...