प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व प्रधान को मायके बुलाकर उसकी हत्या करने की मुख्य आरोपी महिला के बाद पुलिस ने बुधवार को उसके भाई को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या में शामिल भाई का दोस्त पुलिस की पकड़ से बाहर है। मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तर्का गांव निवासी 50 वर्षीय पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना 18 मार्च को घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव की ही एक महिला अवैध संबंध के चलते उसे अपने मायके बुलाया था। वहां अपने भाई और उसके दोस्त के सहयोग से पूर्व प्रधान की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसओ अरविंद कुमार सिंह ने एसआई प्रभात वर्मा के साथ महिला के भाई जेठवारा के लेहरा बगियापुर निवासी अतुल कुमार को इलाके के पूरे वैष्णव तिराहे...