कौशाम्बी, मई 2 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के बेरूई गांव निवासी मो. इरफान ने बताया कि वह पूर्व में प्रधान रह चुके हैं। बीते चुनाव में उम्मीदवार मंजू देवी का समर्थन किया था, जिससे मंजू चुनाव जीत गई थीं। पीड़ित के अनुसार इसी बात को लेकर हारी हुई प्रत्याशी गुड्डी देवी के पति दीवान व अन्य परिजन उनसे रंजिश रखने लगे। 31 जनवरी 2026 की रात गुड्डी देवी के पति दीवान, जेठ राजाराम, भतीजे मस्तान ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था। इससे पीड़ित पूर्व प्रधान को गंभीर चोटें आई थीं और वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। इलाज अभी भी चल रहा है। पीड़ित ने घटना को लेकर कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। अदालत के आदेश पर शुक्रवार को हत्या की कोशिश समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। डीएसपी चायल अभिषेक सिंह ने जांच ...