बुलंदशहर, जून 27 -- पिछले चार दिनों से लापता गांव पंचायत पारोली के पूर्व प्रधान सुनील कुमार राघव का शव काली नदी में पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम को भेजा है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। परिजनों के अनुसार गत 24 जून की रात्रि में पूर्व प्रधान सुनील कुमार राघव उम्र 56 वर्ष अपने नलकूप से खेतों में पानी भरने गए थे, लेकिन सुबह वापस घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो पास में ही काली नदी के पास उनकी चप्पल व मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस बीच उनके बड़े भाई वीरपाल सिंह ने थाना सलेमपुर पर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए 4 दिन से लापता पूर्व प्रधान को खोजने की गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधान का काली नदी में शव पड़ा मिला जिस पर पुलिस ने तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के तहत शनिव...