आजमगढ़, मार्च 10 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी बस्ती में रविवार को कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पूर्व प्रधानों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी बस्ती में पूर्व प्रधान सिधारी अपने घर के पास निर्माण करा रहे थे। इस पर गांव के शंकर और सेठ ने पूर्व प्रधान सफदर को मौके पर बुला लिया। कहा कि अनुसूचित जाति के कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण किया जा रहा है। पूर्व प्रधान सफदर ने निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा। जिसे लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसमें पूर्व प्रधान सफदर घायल हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व प्रधान सफदर गंभीरपुर थाने में गैंगस्टर के आरोपी हैं। पूर्व प्रधान...