प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। भारत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में राजकीय इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. सालिकराम प्रजापति ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह में हाईस्कूल परीक्षा-2026 की विद्यालय टॉपर दीपिका तिवारी का सम्मान डॉ. प्रजापति ने एक नई साइकिल भेंट की। अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को नोटबुक एवं अध्ययन सामग्री दिया। इस अवसर पर डॉ. सालिक राम प्रजापति, प्रबंधक पवन सिंह ने विचार रखे। कार्यक्रम में रिटायर सैनिक प्रदीप तिवारी, निदेशक एवं अधिवक्ता शिवम सिंह, राम सेवक, मनीष श्रीवास्तव, हरिमंगल यादव, गिरेंद्र पाल, अतुल रावत सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...