गाजीपुर, जनवरी 2 -- भांवरकोल। स्थानीय क्षेत्र के शेरपुर पंचायत के शेरपुर खुर्द गांव निवासी शहीद संस्मरण इन्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं समाजसेवी गुप्तेश्वर राय का 88 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने शहीद संस्मरण इंटर कालेज के उत्तरोत्तर विकास एवं किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहीद संस्मरण इन्टर कालेज शेरपुर और किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शोक सभा के बाद बंद कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को शेरपुर स्थित गंगा घाट पर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.