रुद्रपुर, मई 12 -- गूलरभोज। दैनिक अखबार के संवाददाता सुधीर साहू की बड़ी बहन पूर्व प्रधानाचार्य 62 वर्षीय आरती साहू का निधन हो गया। वह दो साल पहले ही प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रहीं थी। सोमवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। कोपा कृपाली स्थित मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके भाई सुधीर साहू ने दी। कैनाल कॉलोनी नंबर दो स्थित उनके आवास पहुंच बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...