साहिबगंज, अगस्त 17 -- साहिबगंज। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि रविवार को मनायी गयी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय स्वामी विवेकानंद चौक के पास स्थित पूर्व विधायक अनंत ओझा के आवासीय कार्यालय में पूर्व विधायक अनंत ओझा ने स्व. अटल को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, हमारे प्रेरणा स्रोत अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्व. अटल के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने उनके सुशासन, कवि हृदय और राष्ट्रभक्ति के जीवन को आज भी मार्गदर्शक बताया। यह भी पढ़ें- अटल की सादगी और राष्ट्रसेवा से लें प्रेरणा कार्यकर्ताओं ने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चत...