देहरादून, मई 27 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि पंडित नेहरू के आदर्श, विचार और राष्ट्र निर्माण की भावना आज भी सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी से पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलकर देश की एकता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने पूर्व पीएम नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री पंड...