देहरादून, मई 29 -- देहरादून I इंडियन किसान यूनियन और भारतीय सर्व समाज महासंघ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को शिमला बाईपास स्थित चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि सभा में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कुमार ग्वालियर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने देश के लिए हर वर्ग समाज के हितों को लेकर हृदय से कार्य किया I उन्होंने देश को वह सब कुछ दिया जिसकी देश को आवश्यकता थी I इस अवसर पर भारतीय सर्व समाज महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष करम सिंह सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, भारतीय सर्व समाज महासंघ के महानगर अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा, अमन सिंह, मोहम्मद खालिद, दुष्यंत कुमार आदि उपस्थित रहे I यह भी पढ़ें- मेरठ : खानपुर में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह क...