लखनऊ, जुलाई 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता

चन्द्रशेखर के विचार लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक पूर्व मंत्री यशवन्त सिंह ने कहा है कि राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर के विचार आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत निर्माण के आधार और प्रेरणास्रोत हैं। बुधवार को चन्द्रशेखर चबूतरा पर आयोजित स्मृति सभा में देश के प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि वह जो कहते थे, उसे ही जीते थे। उनका साध्य था, सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण। वह मानते थे कि स्वदेशी के पथ पर चलकर ही इसे पाया जा सकता है। वह ताउम्र इस पथ पर चलते रहे। पूर्व मंत्री यशवन्त सिंह ने कहा कि उनका तन आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके विचार हैं। उन्होंने कहा कि उनके विच...