बाराबंकी, अप्रैल 17 -- बाराबंकी। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 100वीं जयंती शुक्रवार को देवा रोड स्थित गांधी भवन में मनाई गई। इस अवसर पर समता ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर की राष्ट्रप्रेम, दूरदर्शिता और सुशासन की सोच ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। राजनाथ शर्मा ने बताया कि भले ही चंद्रशेखर की जन्मभूमि बलिया रही, लेकिन उनकी कर्मभूमि बाराबंकी भी रही है। सफेदाबाद के भुहेरा गांव में उन्होंने करीब 50 वर्षों तक खेती की और यहां उनका लगातार आना-जाना रहा। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की मनाई जयंती यह भी पढ़ें- एचईसी श्रमिक संघ ने मनाई चंद्रशेखर जयंती यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानम...