पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
बहराइच, अगस्त 17 -- बहराइच। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि वे एक महान राजनेता, प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक एवं राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्रहित, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए समर्पित किया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज एवं देश के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राहुल राय, जिला कोषध्यक्ष नितिन रुपानी, जिला मीडिया प्रभारी शिवांकार शुक्ला, सह प्रभारी अजीत सिंह, नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई यह भी पढ़ें- वाजपेयी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.