सिद्धार्थ, दिसम्बर 31 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में मंगलवार को कस्बे के मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि सशक्त भारत बनाने के लिए सिद्धांत, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित दूरदर्शी सोच के धनी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के सपनों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। ऐसे महान व्यक्ति के आदर्श को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र के विकास के सहभागी हम सभी बन सकते हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.