बदायूं, अप्रैल 5 -- पूर्व प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर कल पांच मार्च को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। प्रांतीय आह्वान पर आयोजित यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संपन्न होगा, जहां वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम हेतु पूर्व जिला अध्यक्ष व यूपीसीसी कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह, शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर एवं जिला उपाध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने समस्त कांग्रेस साथियों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.