शामली, नवम्बर 20 -- कैराना। जिला कांग्रेस कमेटी के शामली जिला अध्यक्ष अख्लाक प्रधान के पंजीठ गांव स्थित आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष अख्लाक प्रधान ने कहा कि अगर आज इंदिरा गांधी होती, तो पाकिस्तान छोड़िए अमेरिका भी भारत से थर-थर कांपता। दुनिया की राजनीति में अभी तक सिर्फ एक महिला ऐसी पैदा हुई, जिसके साहस, संकल्प और दूरदर्शिता देखकर दुनिया को उसे आयरन लेडी कहने पर मजबूर होना पड़ा। जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी शमशीर खान ने बताया कि आज उनकी 108वें जन्मदिन पर पूरा देश उनको याद कर रहा है। देश के लोग उन्हें नमन कर रहे हैं। इस अवसर पर आदिल अंसारी, जावेद अहमद, इब्राहिम सिद्दीकी, सुहैब खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.