बागपत, मार्च 15 -- दोघट कस्बे के चौधरी धूमसिंह फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में पूर्व प्रधान पति की हत्या में नामजद एक महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, फरार चल रहे 25 हजार के इनामी की गिरफ्तारी में पुलिस जगह-जगह दबिश डाल रही है। दोघट कस्बे में धूम सिंह फार्म हाउस पर गत 10 मार्च को सतेंद्र की बेटी नेहा की बरात शामली जनपद के बहावड़ी गांव से आई थी। शादी कराने वाला बिचौलिया बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली का पति विवेक उर्फ विक्की था। 10 मार्च की रात करीब एक बजे विवेक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। जिसमें एक आरोपी यशवीर उर्फ रजत पुत्र जितेंद्र निवासी बहावड़ी हाल निवासी नामुंडा थाना समालखा पानीपत को भीड़ ने पकड़ लिया था। मारपीट करने ...