अल्मोड़ा, अप्रैल 2 -- भिकियासैंण। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जैनल में गुरुवार को बैठक हुई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक करन माहरा ने अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा की। कार्यक्रम में माहरा ने लोगों को काग्रेंस की सदस्यता दिलाई। माहरा ने कहा कि यह जुड़ाव केवल सदस्यता नहीं, बल्कि उत्तराखंड के बेहतर भविष्य और जनहित की राजनीति के प्रति विश्वास का प्रतीक है। जिस तरह से लगातार लोग कांग्रेस की नीतियों और विचारों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि संगठन दिन-प्रतिदिन और अधिक सशक्त हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...