पूर्णिया, फरवरी 11 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी के पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम भगत यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समीर कुमार सुमन की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में दीप नारायण गुप्ता, राकेश कुमार रोशन, समूह सदस्य चंदन कुमार साह, शिक्षक संघ पूर्णिया के पूर्व जिलाध्यक्ष तरुण कुमार पासवान, अरुण आरूनी, जिला संगठन प्रभारी नवीन पासवान, शिक्षक संघ पूर्णिया के जिला महासचिव सुशील कुमार आर्य, शिक्षक संघ बनमनखी के प्रखंड सचिव ललन कुमार निराला, प्रखंड संयुक्त सचिव अंजय कुमार सिंह, प्रखंड मीडिया प्रभारी धीरज कुमार सिंह, शिक्षक संघ के वरीय सदस्य फरहान हसन रमन कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...