पूर्णिया, फरवरी 9 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी के पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया नवकांत झा के निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद यादव ने उनके धीमा स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का झंडा ओढ़ा कर अंतिम विदाई दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत से प्रखंड स्तर तक दिवंगत नवकांत बाबू ने हमेंशा गरीब किसान मजदूर एवं वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनका सदा जीवन संघर्षशील व्यक्तित्व तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अभिभावक के रूप में हमेंशा याद किए जाते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी ने एक कर्मठ सिपाही और समाज ने एक सच्चा सेवक को खो दिया है। वे जीवन पर्यंत समाज में लोगों की भलाई के लिए काम करते रहे। मौके पर उपस्थित दिनकर स्नेही, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव यादव, जानकीनगर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.