मुजफ्फरपुर, मई 11 -- गायघाट। लक्ष्मणनगर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर राय को पुलिस ने 25 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि 2001 में खनन विभाग की ओर से गायघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वहीं, लक्ष्मणनगर से पुलिस ने हत्या मामले का मुख्य आरोपित केदार सहनी को छह साल बाद गिरफ्तार कर लिया। 10 जुलाई 2020 को हुकुमदेव राय ने गायघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपित ने आम के बगीचा में पिता झोंटी राय की निर्मम हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- पूर्व पैक्स अध्यक्ष सहित दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...