पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह एवं शायर डॉ. बशीर बद्र को दी श्रद्धांजलि
बिजनौर, मई 29 -- बिजनौर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला बार हॉल बिजनौर में जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही प्रसिद्ध शायर डॉ. बशीर बद्र के निधन पर भी जिला बार एसोसिएशन बिजनौर द्वारा उनकी शेरो-शायरी एवं जजी परिसर में आयोजित ऐतिहासिक मुशायरे को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शुक्रवार को जिला बार हाल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्ष 1999 में आयोजित उस ऐतिहासिक राष्ट्रीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन को याद किया, जब जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार राणा थे। यह आयोजन तत्कालीन जिला जज जनाब एम.ए. खान साहब की उपस्थिति में जजी परिसर में हुआ था। कार्यक्रम में देश के ख्यातिप्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.