आरा, जुलाई 5 -- आरा। क्षत्रिय कल्याण संगठन के प्रधान कार्यालय आरा में संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को की गई। संगठन के संविधान सभा के सदस्य अमरेंद्र राजेश के आदेशानुसार बैठक कर आगामी आठ जुलाई को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि मनाने पर चर्चा हुई। अध्यक्षता करते हुए बद्री विशाल सिंह ने कहा कि चन्द्रशेखर बाबू समाजवादी विचार के थे, जिन्होंने जाति-धर्म से हटकर काम किया। संचालन जितेंद्र सिंह भटौली ने किया। संगठन के उपाध्यक्ष राकेश सिंह और मुखिया आशा नारायणन सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती पर गरीबों के मसीहा चन्द्रशेखर बाबू की पुण्यतिथि एतिहासिक रूप से मनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Ara News: रामविलास पासवान की जयंती धूमधाम से मनी हरखेन सिंह, बबलू सिंह, मनमोहन सिंह, विनय सिंह, मनोज सिंह , अनिरुद्ध सिंह , सरोज सिंह...