आरा, जुलाई 8 -- आरा, निज प्रतिनिधि। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि जिले में विभिन्न संगठनों की ओर से मनाई गई। आरा के बाबू बाजार में क्षत्रिय कल्याण संगठन के प्रधान कार्यालय में संगठन के तत्वावधान में पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सभा में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से चंद्रशेखर जी को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान के बावजूद केंद्र सरकार उन्हें अब तक यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान नहीं कर सकी है। अध्यक्षता राणा सिंह ने की, जबकि संचालन प्रकाश सिंह और जितेंद्र सिंह भटौली ने संयुक्त रूप से किया। संगठन के अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि वे सिद्धांतवादी, साहसी एवं जननायक नेता के रूप में पूरे देश में सम्मानित थे। संगठन के...