औरंगाबाद, दिसम्बर 25 -- रफीगंज शहर के कासमा रोड और भदवा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कार्यक्रम के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष एवं प्रखंड कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, भदवा मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने की और संचालन भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बब्लू सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जला कर और वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। वक्ताओं ने उनके प्रेरणादायक जीवन, राष्ट्र निर्माण में योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला और उनके दिखाए मार्गों पर चलने तथा "हर घर स्वदेशी" के संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता सह कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, विधानसभा संयोजक दीनानाथ विश्वकर्मा, जिला मंत्री सुबोध कुमार सिंह, जिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.