अयोध्या, दिसम्बर 26 -- रुदौली। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर रुदौली नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली व जनता हॉस्पिटल भेलसर में भर्ती मरीजों को फल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों का हाल-चाल पूंछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय अग्रवाल,सूरज चौरसिया,नीरज द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...