हजारीबाग, दिसम्बर 25 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती गुरूवार को भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल द्वारा बीपी मेमोरियल सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्जवलित कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने देश एवं पार्टी के लिए उनके योगदानों पर अपने विचार रखे। मंडल अध्यक्ष रवि कुमार पांडेय ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता, सरल स्वभाव, मृदुभाषी, प्रखर वक्ता एवं अखंड भारत के पक्षधर थे। वे तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके कार्यकाल में देश में महत्वपूर्ण सुधार कार्य हुए। जिनमें पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान समेत अन्य कार्य प्रमुख हैं। वे भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.