धनबाद, अप्रैल 23 -- धनबाद। वार्ड नंबर 26 के पूर्व पार्षद निर्मल मुखर्जी को मेयर संजीव सिंह ने अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। मेयर ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभव और नेतृत्व में धनबाद नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति व दिशा मिलेगी, तथा वे जनहित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। बुधवार को निर्मल मुखर्जी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। नगर निगम में लगातार तीन चुनाव जीतने का रिकार्ड बनाने वाले निर्मल मुखर्जी इस चुनाव में मिली हार के बावजूद नगर निगम में अब सक्रिय दिखेंगे। मेयर ने उनके अनुभव को देखते हुए ही अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। निर्मल मुखर्जी ने कहा कि जो विश्वास मेयर ने उनपर किया है, उसे वह पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.