नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह चिराग दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास पूर्व निगम पार्षद के घर में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से घर के मालिक और उनका पोता मामूली रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान 55 वर्षीय राकेश गुलिया और उनके तीन वर्षीय पोते क्यवंश के रूप में हुई है। राकेश करीब पांच प्रतिशत तक झुलसे हैं, जबकि बच्चे के बाल झुलसे हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 5:44 बजे घर में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मकान संख्या 5...