मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- बोचहां। थाना क्षेत्र स्थित पीएनबी की शर्फुद्दीनपुर शाखा के पास गुरुवार को शातिरों ने पूर्व पंसस राजा राय से 50 हजार की ठगी कर ली। पूरी वारदात एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद है। मामले को लेकर रोशी निवासी पीड़ित ने बोचहां थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बैंक से 50 हजार की निकासी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन लोगों ने रोक लिया। इमरजेंसी का हवाला देकर मदद मांगी। इसी दौरान बातों में फंसाकर शातिरों ने कागज का बंडल थमा दिया और पैसा वाला बैग लेकर फरार हो गए। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...