मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मीनापुर। नगर पंचायत के वासुदेव छपरा निवासी पूर्व पंच उमेश कुमार (52) का रविवार को निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि सुबह खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। सीएचसी ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वे अपने पीछे दो अविवाहित बेटी व एक बेटा छोड़ गए हैं। पत्नी माला कुमारी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। निधन पर जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...