चतरा, अप्रैल 7 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। प्रखंड के मंझगांवा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति के सास यशोदा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। मारपीट में घायल यशोदा देवी को स्थानीय तौर पर इलाज करवाया गया है। मारपीट का आरोप गांव के ही चार लोगों पर लगाई गयी है। महिला ने मयूरहंड थाना में इस बाबत आवेदन देकर गांव के ही शशि यादव, रवि यादव, पंकज यादव और महेशा गांव के अब्बास मियां पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। वैसे यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...