बेगुसराय, अप्रैल 15 -- मंझौल, एक संवाददाता। पूर्व न्यायाधीश विजय किशोर चौधरी ने 14 अप्रैल 2026 को एससी-एसटी थाना बेगूसराय में एसडीओ कोर्ट के अनुसेवक विजय कुमार मिश्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने,गाली गलौज, हाथापाई एवं जान मरवाने व लूट की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 5- 4- 2026 को एसडीओ कोर्ट के अनुसेवक विजय कुमार मिश्रा चार लोगों के साथ मेरे आवास कमला वार्ड 11 पहुंचे तथा कहा कि 5 लाख रूपये दीजिए आपका सब काम करवा दूंगा। अपना मोबाइल नंबर भी दिया। इनकार करने पर गाली गलौज करते हुए कहा कि रंगदारी नहीं देने पर जान मरवा दूंगा। जबरन रुपया वसूलने की धमकी दिया एवं रुपया नहीं देने पर कार छीनवाने तथा जान मरवा कर लूट लेने की सभी लोगों द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.