नई दिल्ली, जनवरी 12 -- भारत निर्वाचन आयोग ने गोवा में एसआईआर के तहत नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) अरुण प्रकाश को नोटिस जारी करने पर सोमवार को स्पष्टीकरण दिया। आयोग ने कहा कि उनके गणना प्रपत्र में पिछली एसआईआर से संबंधित अनिवार्य विवरण शामिल नहीं थे। आयोग ने सेवानिवृत्ति के बाद से गोवा में रह रहे प्रकाश को एसआईआर प्रक्रिया के तहत अपनी पहचान स्थापित करने के लिए बुलाया था। सशस्त्र बलों से सेवानिवृत्त कर्मियों सहित कई लोगों ने प्रकाश को इस तरह का नोटिस भेजे जाने पर सोशल मीडिया पर चिंता जताई थी। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी डॉ. मेडोरा एरमोमिला डीकोस्टा ने सोमवार को जारी एक स्पष्टीकरण में कहा कि एसआईआर के दौरान, कोर्टालिम विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-43 के बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) ने अरुण प्रकाश से गणना प्रपत्र प्राप्त किया था। प्...