नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- Chief Information Commissioner: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी राज कुमार गोयल देश के अगले मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के रूप में शपथ दिलाई। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने इस पद के लिए गोयल के नाम की सिफारिश की थी। समिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में गोयल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सहित अन्य कई राजनीतिक हस्तियां और अधिकारी भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया के सितंबर 2025 में सेवानिवृत्त...