वाराणसी, दिसम्बर 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में मंगलवार देर रात छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में बीच झड़प, एलडी चौराहे पर पथराव और तोड़फोड़ मामले में लंका पुलिस ने सहायक सुरक्षा अधिकारी हसन अब्बास जैदी की तहरीर पर केस दर्ज किया है। दो नामजद सहित 100 अज्ञात पर केस दर्ज है। इसमें दो युवकों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। लंका पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के भोजपुर निष्कासित अंकित सिंह और गाजीपुर मरदह निवासी अंकित पाल हैं। अंकित सिंह पूर्व में बीएचयू का छात्र रहा है। अराजक गतिविधियों के कारण उसे विश्वविद्यालय से निष्कासित किया गया था। इसके बावजूद वह परिसर के छात्रों के साथ गुट बनाकर वर्चस्व के लिए इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहता है। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया। अन्य की पहचान कर तलाश की जा रही है। उधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.