गुमला, जून 1 -- गुमला, संवाददाता। गुमला-छत्तीसगढ़ भारतमाला सड़क परियोजना का निर्माण करा रही शिवालया कंपनी के काटासारू स्थित कैंप कार्यालय में सोमवार को बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर कुछ युवकों ने हंगामा किया। युवकों ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष लंबित भुगतान की मांग उठाई। जिससे कुछ समय के लिए कैंप परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

हंगामे का कारण कंपनी के एचआर हेड उमेश शर्मा ने बताया कि आज दिन के करीब 12 बजे युवकों का एक समूह कैंप कार्यालय पहुंचा। इनमें से कुछ युवक पहले कैंप में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि इन नाईट गार्ड की नियुक्ति हरियाणा की भूमि सिक्योरिटी कंपनी के माध्यम से की गई थी। उमेश शर्मा के अनुसार भूमि सिक्योरिटी के कार्यकाल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दौरान लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने के कारण संबं...