पूर्व नवोदय छात्रा अनुराधा पाल ने किया राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन
हरिद्वार, सितम्बर 6 -- रोशनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय वंदना कटारिया स्टेडियम में तीन दिवसीय नवोदय विद्यालय समिति की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि उत्तराखंड की आबकारी आयुक्त एवं विद्यालय की पूर्व छात्रा अनुराधा पाल (आईएएस) ने विजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में पटना संभाग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में खिताब अपने नाम किया तथा ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी भी जीती। अंडर-19 में भुवनेश्वर उपविजेता और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 व अंडर-14 में लखनऊ उपविजेता रहा, जबकि क्रमशः भुवनेश्वर और हैदराबाद तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि अनुराधा पाल ने अपने नवोदय जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.