मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को नगर पूर्वी मंडल की अध्यक्ष डाली अग्रहरि के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्र चौबे टोला वार्ड चौबे टोला में घर-घर संपर्क कर माताओं बुजुर्गों और युवाओं से संपर्क कर सीधा संवाद किया। वार्ड संपर्क अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से पूर्व नपाध्यक्ष ने मुलाकात की। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष ने लाभार्थियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही केंद्र में भाजपा सरकार के 12 एवं प्रदेश सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को अवगत कराया। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष ने कहा कि प्...