जौनपुर, मार्च 28 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता के बेटे पर एक युवक को बंद कमरे में बेरहमी से पीटकर अधमरा करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस ममाले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित गिरीश गुप्ता निवासी सिहौली ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह करीब छह महीने पहले आरोपी के यहां काम करता था। दोबारा काम करने के दबाव को उसने ठुकरा दिया, जिससे नाराज होकर आरोपी गौरव गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे दुकान पर बुलाया। आरोप है कि वहां गाली-गलौज करते हुए बंद कमरे में जमकर पीटा गया, जिससे उसके चेहरे और गले पर गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं, हमलावर उसे अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित की हालत बिगड़ने पर मामला गंभीर हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.