बगहा, दिसम्बर 28 -- मधुबनी। धनहा पुलिस ने पूर्व के दास्यु सरगना व पूर्व खूंखार अपराधी चुम्मन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बगहवा गांव निवासी पूर्व दास्यु सरगना व शातिर अपराधी चुम्मन यादव पर बगहा न्यायालय से इश्तिहार वारंट जारी हुई थी। और यह विभिन्न कांड में फरार चल रहा था। जैसे ही सूचना मिली की पूर्व अपराधी चुम्मन यादव बगहवा आया हुआ है। पुलिस ने बगहवा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...