गिरडीह, अप्रैल 21 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना परिसर में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन कर थाना के पूर्व थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी को विदाई दी गई। विदाई सामारोह में उपस्थित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, ग्रामीण, थाना के कर्मी सहित अन्य लोगों ने थाना प्रभारी को शॉल सहित अन्य तरह के उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नये थाना प्रभारी ऐनुल हक को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मो. मुफ्ती सईद, कृष्ण नंदन अग्रवाल, अरुण हाजरा, मो. शमीम, फुलझरिया पंचायत के मुखिया मो. इस्माइल सहित अन्य लोगों ने थाना प्रभारी की कार्यशैली की प्रशंसा की। इस अवसर पर पूर्व थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी लोगों के सहयोग से दो साल का कार्यकाल पूरा हुआ। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त चौकीदार को दी गई विदाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.