पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक पीलीभीत के सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी सुमन गंगवार का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया है। वह ललौरीखेड़ा की दो बार ब्लॉक प्रमुख और जिला सहकारी बैंक की सभापति भी रहीं हैं। उनके निधन की जानकारी पर परिजनों समर्थकों व अन्य में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंत्येष्टि सोमवार को अपराहन 12 बजे पैतृक गांव सैजना में होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...