नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- कुछ युवा आईपीएस अधिकारी काफी चर्चा में रहते हैं। इन्हीं में से एक नाम 2024 बैच की गुजरात कैडर की आईपीएस अधिकारी कुहू गर्ग का है। उन्होंने हाल ही में शादी रचाई। इसकी जानकारी उनके पिता ने सोशल मीडिया पर दी। साथ ही उनकी शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। उन्होंने बताया कि कुहू गर्ग के विवाह समारोह की शुरुआत देहरादून स्थित उनके घर में सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। हालांकि दुल्हा कौन हैं अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, कुहू गर्ग की शादी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले फोटोग्राफर कमल शर्मा भी शामिल हुए। बता दें कि कुहू गर्ग की सक्सेस स्टोरी भी कमाल की रही है। वो एक प्रोफेशन बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। साथ ही कई मेडल भी अपने नाम किया। लेकिन एक इंजरी ने सबकुछ बदलकर रख दिया। दिलचस्प बात ये है ...