पूर्व डीएसपी पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा
प्रयागराज, जुलाई 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) प्रयागराज सेक्टर ने बलिया सदर के पुलिस उपाधीक्षक रहे शुभ सूचित के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की विवेचना विजिलेंस प्रयागराज सेक्टर करेगी।प्रयागराज के सोरांव के सराय बाहर के मूल निवासी शुभ सूचित वर्तमान में कानपुर के तुलसीपुर में रहते हैं। एफआईआर के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर शुभ सूचित के विरुद्ध खुली जांच कराई गई थी। जांच में पाया गया कि निर्धारित अवधि के दौरान उन्होंने अपनी ज्ञात एवं वैध आय के स्रोतों से कुल एक करोड़ 92 लाख रुपये की आय अर्जित की, जबकि इसी अवधि में परिसंपत्तियों के अर्जन और भरण-पोषण पर दो करोड़ 33 लाख रुपये खर्च किए। जांच में आय और व्यय के बीच 4...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.