दरभंगा, अप्रैल 17 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। जन सुराज पार्टी को गुरुवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व डीआईजी अरविंद ठाकुर ने अपनी प्राथमिक, सक्रिय और संस्थापक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित पत्र में कहा कि वे 16 अप्रैल से स्वेच्छा से पार्टी से अलग हो रहे हैं। अब उनका पार्टी या उसके नियमों-सिद्धांतों से कोई सरोकार नहीं रहेगा। श्री ठाकुर ने स्पष्ट किया कि इस्तीफे के साथ ही वे पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त हो गए हैं। उन्होंने अपना त्याग पत्र आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया है। यह भी पढ़ें- प्रमोद राज चौधरी बने जिला वाणिज्य मंच के संयोजक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...