कानपुर, सितम्बर 29 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय इकाई ने अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपा। इसमें महंगाई भत्ता (डीए) का भुगतान, नगर प्रतिकर भत्ता की बहाली, परिवार कल्याण प्रोत्साहन वेतनवृद्धि लागू किए जाने, सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षिकाओं को उनकी सेवानिवृत्ति तिथि से अवशेष का भुगतान, राशिकरण की अवधि पन्द्रह साल से घटाकर ग्यारह साल किए जाने की मांग की। पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षकों की जांच कर कार्रवाई की मांग भी की। उपाध्यक्ष अफजाल अहमद और प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहन कृष्ण त्रिवेदी ने सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षिकाओं व शिक्षणेत्तर कर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग की है। वक्ताओं ने बीएनएसडी इंटर कॉलेज के पांच प्रवक्ताओं को तत्काल बहाल करने की मां...