गिरडीह, जनवरी 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ के 30 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार का निधन बुधवार को दिल्ली में हो गया। सूरज पिछले 15 दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज प्रारंभ में देवघर एम्स में हुआ। जिसके बाद वे लगभग ठीक हो गए थे। अचानक से फिर तबीयत खराब होने के बाद सूरज का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था। इसी दौरान बुधवार को दिल्ली में ही सूरज का निधन हो गया। पूर्व डिप्टी मेयर सूरज के निधन के खबर सुनकर गुरूवार को शहर में शोक की लहर दौड़ गई। पावर हाउस न्यू बरगंडा स्थित आवास पर पहुंचकर शोक प्रकट करनेवालों का तांता लग गया। नगर एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रो विनीता कुमारी, विवेश जालान, विनय कुमार सिंह, संजीत सिंह पप्पू, सुबोध...