समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- पूसा, निसं। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के दो अधिकारियों के खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई को पटना हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। अदालत ने एक अक्टूबर को सीडब्ल्यूजेसी संख्या 1734/2026 एवं 1797/2026 पर सुनवाई करते हुए दोनों रिट याचिकाओं को स्वीकार कर लिया। मामला विवि में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर पूर्व में कार्यरत महेश हुड्डा और डॉ. रमेश कुमार पाठक से जुड़ा है। दोनों के खिलाफ विवि के मुख्य सतर्कता पदाधिकारी की ओर से 2 अप्रैल 2025 को विभागीय कार्रवाई शुरू करने संबंधी मेमो जारी किया गया था।

विभागीय जांच बाद में विभागीय जांच पूरी कर 2 फरवरी 2026 को जांच रिपोर्ट भी सौंपी गई। जिसमें आरोपों को प्रमाणित बताया गया था। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की ...